CRPF जवान ने की खुदकुशी, खाना खाकर कमरे में सोया, बाद में देखा तो पंखे में लटकता मिला….

अजमेर चुरू देश पुलिस कार्रवाई

चूरू:CRPF जवान ने की खुदकुशी,खाना खाकर कमरे में सोया, बाद में देखा तो पंखे में लटकता मिला

अजमेर/राजगढ़/चुरू,@dainikkhabraan अजमेर के CRPF जीसी-2 में कार्यरत एक जवान ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। वह रात को खाना खाकर सोया था और सुबह देर तक नहीं उठा तो कमरा खोला और फांसी पर लटका मिला। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक मूलत: राजगढ़ चुरू का रहने वाला है।

मौजूद भीड़। - Dainik Bhaskar

गंज थाना पुलिस के अनुसार, राजगढ़ चुरू निवासी पवन स्वामी (36) ने अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मॉर्च्यूरी के बाहर मौजूद अन्य सीआरपीएफ जवान।
मॉर्च्यूरी के बाहर मौजूद अन्य सीआरपीएफ जवान।

प्रारम्भिक पड़ताल में पता चला है कि मृतक पवन शनिवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोया। इसके बाद सुबह देर तक जब नहीं उठा तो घर वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। देखा तो वह फांसी पर झूला हुआ था। मृतक के पत्नी व तीन बच्चियां व एक बच्चा घर पर ही था। वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।