लगातार दुसरी बार चैत्र माह में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते करणी माता मंदिर बंद…..

चिकित्सा देश धर्म विचार बीकानेर राजस्थान राज्य

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। प्रदेशभर सहित बीकानेर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना के चलते इस बार भी देशनोक करणी माता मंदिर में नवरात्रि मेला नहीं लगेगा। आम दर्शनार्थियों के लिए 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक नवरात्रि मेले का आयोजन होना था, जो अब नहीं होगा। कोविड के चलते दर्शनार्थियों के लिए मंदिर बंद कर दिया है। जिला प्रशासन की बैठक में यह निर्णय हुआ है। ध्यान रहे मंदिर में पाठ पुजा विधिवत रूप से होती रहेगी लेकिन दर्शनार्थियों के आने पर पुर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विगत वर्ष इन्हीं दिनों में कोरोना के प्रकोप देशभर में लाॅकडाउन के चलते मंदिर बंद रहे थें।