चार सूत्रीय मांगों को लेकर BSNL कर्मियों ने केंद्र को लिया आड़े हाथ, बोले-सरकार पहुंचा रही बड़े घरानों को लाभ

बीकानेर

चार सूत्रीय मांगों को लेकर BSNL कर्मियों ने केंद्र को लिया आड़े हाथ,बोले-सरकार पहुंचा रही बड़े घरानों को लाभ

बीकानेर। बीएसएनएल कर्मचारियों व अधिकारियों के संयुक्त मंच एयूएबी के राष्ट्रीय आह्वान के तहत जारी आंदोलन के तीसरे चरण में मंगलवार को पब्लिक पार्क स्थित महाप्रबन्धक कार्यालय के गेट पर एक दिन का सामूहिक धरना दिया गया तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की गयी। चार सूत्री मांगों को लेकर दिए गये धरने को सम्बोधित करते हुए एयूएबी के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने कहा ंकि यह सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बीएसएनएल को लगातार नुकसान पहुंचा रही है। जिससे यह विभाग बन्द हो जाए तथा जनता को लूटा जा सके।

एयूएबी के जिला संयोजक गुलाम हुसैन ने कहा कि जनवरी 2017 से बीएसएनएल कर्मचारियो व अधिकारियों को तीसरे वेतन संषोधन का लाभ मिलना था जिसे इतने वर्ष व्यतीत हो जाने के कारण भी न देना सरकार की नीयत पर संदेह प्रकट करता है,सरकार अब बीएसएनएल कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले।

प्रदर्शन में एआईजीईटीओ के जिला सचिव मदन पुरी, एसएनईए के परिमण्डल अध्यक्ष महेश व्यास,एसएनईए के जिला सचिव नमन गोस्वामी, एनएफटीई के परिमण्डल उपाध्यक्ष गिरीराज पारीक, एआईजीईटीओ के राकेश पायॅल, एयूएबी के जिला प्रवक्ता ताहिर हुसैन, सेवा के पूनमराम रिख,सुनील सिंह, इन्द्र सिंह,जहीर अहमद, मौ हनीफ, फूलचन्द, अजय सिंह,लालचन्द,देव कुमार,विकास भण्डारी,सुरेन्द्र मेहरा आदि कई कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार मुर्दाबाद, संचार मंत्री मुर्दाबाद, बीएसएनएल प्रबन्धक बोर्ड मुर्दाबाद आदि नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया। एयूएबी के बीकानेर जिला प्रवक्ता ताहिर हुसैन ने बताया कि आंदोलन के आगामी चरण में सांसद व मंत्री को ज्ञापन देने तथा संचार भवन पर मार्च निकाला जाएगा।


ये है मांगे
1-पे स्केल ई1-ए व ई2 ए को ई2 व ई 3 में बदला जावे।
2-सीधी भर्ती से आये कार्मिकों के लिए 30 प्रतिशत सेवानिवृति परिलाभ सुनिष्चित किए जावे।
3-अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा जल्द करवायी जावे तथा वीआरएस से पूर्व पदों के आधार पर करवायी जावे।
4-अनुकम्पा नियुक्ति पर लगी रोक तुरन्त हटायी जावे।