बीकानेर: 14 वर्षीय मंदबुद्धि युवती के साथ 22 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया रांउडअप
बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी 14 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कर धोखे से दुष्कर्म किया है।
घटना बीते 5 जून दोपहर की है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की माँ के बयान लिए है। पीड़ित की रिपोर्ट पर गंगाशहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह कर रहे है।

