बीकानेर: नशेड़ियों के ठिकानों पर शहर की तीन थाना पुलिस ने की छापेमारी,नशे का साजोसामान जब्त,तीन को दबोचा
बीकानेर@दैनिक खबरां। जिले में बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ अब बीकानेर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है। जंहा शहर की तीन थानों की पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमे कोटगेट, गंगाशहर व जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस व डीएसटी शामिल थी। यह कार्रवाई बीती रात को की गई थी। जिसमे पुलिस ने हुक्काबार से हुक्के, पाइप, पैकेट व कई प्रकार के फ्लेवर बरामद किए है।
कोटगेट पुलिस ने मॉर्डन मार्केट स्थित मॉर्डन कैफे में दबिश देकर 11 हुक्का, 21 पाइप, डेढ़ पैकेट खुला फ्लेवर बरामद किया। यहां से पुरानी गिन्नाणी निवासी दीपक तंवर को गिरफ्तार किया। जेएनवीसी पुलिस ने जलसा कैफे में की, यहां से नौ हुक्के, 17 हुक्का पाइप, सात प्लास्टिक डिब्बे हुक्क फ्लेवर, 12 छोटी डिब्बी तम्बाकू फ्लेवर बरामद किया।
यहां से रथखाना कॉलोनी निवासी राहुल सिंधी को गिरफ्तार किया। तीसरी कार्रवाई गंगाशहर पुलिस ने कबिला रेस्टोरेंट में की। पुलिस ने यहां से चार हुक्का, सात हुक्का फ्लेवर तम्बाकू पैकेट, तीन खुले फ्लेवर के पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने सावंतसर निवासी संजय बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बीकानेर के नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

