बड़ी खबर : मुख्यमंत्री गहलोत ने दी बीकानेर को बड़ी सौगात, प्रशासनिक स्वीकृति हुई जारी, पढ़े खबर
मुख्यमंत्री ने दी प्रशासनिक स्वीकृति
बीकानेर जिले में नवीन उप तहसील
हदां, दंतौर एवं सूडसर का सृजन
जयपुर/बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर जिले में नवीन उप तहसील हदां (तहसील कोलायत), दंतौर (तहसील खाजूवाला) एवं सूडसर (तहसील श्रीडूंगरगढ़) बनाने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील हदां में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल व 51 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील दंतौर में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल व 10 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील सूडसर में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 14 पटवार मण्डल व 35 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

