सड़क दुघर्टना में दो अध्यापिका गम्भीर घायल……

पुलिस कार्रवाई बीकानेर हनुमानगढ

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर संभाग के नोहर भादरा मार्ग पर 25 एनटीआर नोहर के निकट दो कारें आपस में टकरा गई। जिसमें सवार दो महिला अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार नोहर भादरा मार्ग पर 25 एनटीआर नोहर के निकट  दो कारें आमने सामने से टकरा गई जिससे उसमें सवार दो महिला अध्यापक घायल हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह महिला अध्यापक अपनी ड्यूटी जा रही थी एक शिक्षिका की ड्यूटी 22 एनटीआर मे थी और दूसरी शिक्षिका की परलीका स्कूल में ड्यूटी पर जा रही थी जिसमें एक महिला अध्यापक के गंभीर रुप से चोटें आई है।