नेशनल हाइवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में एक की मौत,एक युवती सहित तीन गंभीर घायल
बीकानेर: नेशनल हाइवे NH-52 पर दो कारों की आमने-सामने की भीषण टक्कर एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है ।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा संभाग के चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के सिरसला गांव के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि एक कार में गांव ढीढाल निवासी युवती मनोज, लूटाना निवासी राहुल और राजगढ़ निवासी अमित एक कार में सवार थे। दूसरी कार में हरियाणा निवासी बलजीत सवार था, जो कार में राजगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार की भीषण टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजगढ़ की एमपी कॉलोनी निवासी अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अन्य घायलों को इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल, दूधवाखारा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

