बीकानेर: चाटा फैक्ट्री के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पैर व पंजा हुआ अलग
दैनिक खबरां,बीकानेर। आज अलसुबह मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में लालगढ़ क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जंहा लालगढ़ में चाटा फैक्ट्री के पास अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में युवक का एक पैर व पंजा कटकर अलग हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत नें बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सूचना देकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

