इस थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति नें फांसी का फंदा लगाकर दी जान
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर जिले में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहें है। इसी क्रम में गंगाशहर थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 4 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेम सोलंकी (45) पुत्र किशनलाल सोलंकी,कुम्हारों का मोड़,गली नंबर 5, गंगाशहर, ने अपने निवास स्थान पर फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
इस संबंध में मृतक के पुत्र चंदप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके पिता ने किसी कारणवश फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर गंगाशहर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

