पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर 42 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान

बीकानेर

पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर 42 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहें है। शनिवार को फिर एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जंहा एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके की है। इस संबंध में मृतक के भाई श्रीराम जाट निवासी ठकुरियासर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई भगवानाराम जाट मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 23 अगस्त को उसने खेत में स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच एचसी हरिराम को सोंपी है।