अचानक धंसी जमीन,मुख्य मार्ग पर बना गहरा गड्ढा,कारणों की जांच शुरू, देखें वीडियो
दैनिक खबरां,बीकानेर। नोखा क्षेत्र के उगमपुरा गांव में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब हनुमानजी मंदिर के पास मुख्य सड़क पर अचानक जमीन धंस गई। देखते ही देखते सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में भूमिगत खान की पुरानी सुरंगें मौजूद हैं, जिनके कारण यह धंसाव हो सकता है। फिलहाल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

