बीकानेर: प्रशासन सख्त, कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पर काटे 1800 के चालान….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पर काटे चालान

बीकानेर, @dainikkhabraan। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक व एरिया मजिस्ट्रेट शारदा चौधरी तथा सदर थाना क्षेत्र की ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम (जेइटी) ने शुक्रवार को जयपुर रोड पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल की पालना के मद्देनजर सघन राउंड लिया तथा अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए।

चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शुक्रवार को सोफिया स्कूल, सांगलपुरा बस स्टैंड, रिलायंस स्टोर आदि इलाकों में कोविड एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित किए जाने के लिए लोगों से समझाइश की गई। कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं पाए जाने पर सात स्थानों पर 1800 रुपये के चालान काटे गए। होटल, रेस्टोरेंट्स और बार आदि में गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

Challan deducted for disobeying Kovid guidelines

Bikaner, 14 January. Sharda Choudhary, Deputy Director and Area Magistrate of Women and Child Development Department and Joint Enforcement Team (JET) of Sadar police station area took intensive rounds on Friday in view of compliance of Kovid protocol in congested areas on Jaipur Road and fined challans against those who violated went.

Chaudhary said that on Friday, as per the instructions of the District Collector, people were advised to ensure compliance of Kovid advisory in areas like Sophia School, Sangalpura Bus Stand, Reliance Store etc. Invoices worth Rs 1800 were deducted at seven places for not following the Corona guidelines. It was asked to ensure compliance of the guidelines in hotels, restaurants and bars etc.