खाकी फिर हुई शर्मशार! एसएचओ व कॉन्स्टेबल बंद कमरे में आपस में करते थे अश्लील चेटिंग,समलैंगिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल का आरोप!
नागौर@दैनिक ख़बरां। राजस्थान पुलिस को एक बार फिर से शर्मशार होना पड़ा है, जंहा अपने ही एक एसएचओ व कॉन्स्टेबल की गंदी करतूतों की वजह से फजीती का सामना करना पड़ रहा है। मामला नागौर के खींवसर थाने से जुड़ा बताया जा रहा है। जंहा 57 साल के एचएचओ और 32 साल के सिपाही के बीच अश्लील वीडियो चेटिंग के वीडियो शोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे बताते हैं। यह अपने आप मे एक अनोखा मामला है जिसमे समलैंगिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का चौंकाने वाला मामला बताया जा रहा है।
थाने का एक कॉस्टेबल थाना प्रभारी को ब्लैकमेल कर रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़ गए, क्योंकि कांस्टेबल प्रदीप और एसएचओ के बीच यह रासलीला करीब 8 महीने से चल रही है । दोनों कई बार तो ड्यूटी के दौरान ही अलग-अलग कमरों में जाकर कपड़े निकाल कर वीडियो चैट करते थे ।
वीडियो चैट में अश्लीलता की हदें पार होती थी। बताया तो यहां तक जा रहा है कि दोनों के बीच कई बार रिलेशन भी बने, हालांकि इस विषय की जांच की जा रही है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने खाकी को शर्मसार कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और उसके बाद कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है ।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन से दोनों के बीच रुपयों को लेकर शुरू हो गई थी ।कुछ दिन पहले प्रदीप ने एसएचओ से कुछ रुपए मांगे थे। एसएचओ ने रुपए देने से मना कर दिया था। उस पर प्रदीप ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही अफसरों को भेजने की धमकी दी थी । यह धमकी दे देकर कई बार में प्रदीप ने एसएचओ से ढाई लाख रुपए ठग लिए थे । इसकी जानकारी कुछ दिन पहले ही एसएचओ ने पुलिस अफसरों को दी थी ।
प्रदीप ने कहा था कि अगर एक कार और 500000 रुपए नहीं देंगे तो यह वीडियो वायरल कर देगा। इस पूरे मामले के बारे में नागौर एसपी ने कहा कि एक पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। एसपी राममूर्ति जोशी ने कहा कि एसएचओ ने शिकायत दी है ।
घटनाक्रम बेहद चौंकाने वाला है फिलहाल दोनों को ही सस्पेंड कर दिया गया है और सस्पेंड करने के बाद कॉन्स्टेबल प्रदीप को गिरफ्तार भी कर लिया गया है । इस पूरे घटनाक्रम की जांच सीओ विनोद कुमार को सौंपी गई है । विनोद कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों से सबूत के तौर पर वीडियो और अन्य दस्तावेज ले लिए हैं। उनकी जांच की जा रही है।

