स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही में जांच के लिए सेम्पल हुवे फेल,4 फर्मो पर लगा जुर्माना..
बीकानेर@दैनिक खबरां। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए कई फर्मों के सैंपल जांच में सहीं नहीं पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया है । स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई हनुमानगढ़ में की है । जहां पर विभाग ने 4 फर्मों पर करीब डेढ़ लाख रूपए का जुर्माना लगाया है । इस सम्बंध में यह भी बताया गया है कि अगर जुर्माना नहीं भरा जाता है तो उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते है । विभाग ने 6 जनवरी 2021 को पीलीबंगा के लवली केक एण्ड स्वीट्स से पनीर , 15 फरवरी 2021 को अम्बे किराना स्टोर से केसरी ब्राण्ड की मसाला टी , 13 अक्टूबर 2020 को रावतसर के अशोक कुमार दूध विक्रेता से दूध एवं 26 जनवरी 2021 को हनुमानगढ़ की फर्म जीबीजी ग्रेन मिल्स प्राइवेट लि . से मैदा का सैम्पल लिया गया था ।
इन फर्मों से लिए सैम्पल बीकानेर और जयपुर में जांच के लिए भिजवाए गए थे । जांच ये सैम्पल अमानक पाए जाने पर न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट , हनुमानगढ़ ने उक्त फर्मों पर 40 हजार , 40 हजार , 20 हजार एवं 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया । फर्मों को निर्देश दिए गए कि एक महीने में जुर्माना नहीं चुकाने पर फर्म का लाइसेंस निरस्त कर जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी ।

