बीकानेर में कानून राज्य मंत्री पटेल का भाजपा नेताओं नें किया स्वागत, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत रहे चर्चा में..

बीकानेर राजनीति राजस्थान

बीकानेर में कानून राज्य मंत्री पटेल का भाजपा नेताओं नें किया स्वागत, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत रहे चर्चा में..

बीकानेर, दैनिक खबरां। राजस्थान के क़ानून एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल के बीकानेर आगमन पर शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, रामकुमार व्यास सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर एडवोकेट अशोक प्रजापत की संगठनात्मक सक्रियता और समन्वय भूमिका विशेष रूप से चर्चा में रही। उन्होंने मंत्री का स्वागत करते हुए बीकानेर के विधिक व प्रशासनिक मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा की और संगठन के मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अशोक प्रजापत लगातार पार्टी की गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। मंत्री पटेल ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर स्तर पर जनता की सेवा में जुटे हैं।