रीट में चिट का बीकानेर पुलिस ने किया फिर से भंडाफोड़
नकल गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा
बीकानेर। रीट परीक्षा में इस बार फिर बीकानेर में नक़ल करवाने की कोशिश की गई। जिला पुलिस की सतर्कता से परीक्षा शुरू होने से पहले नकल गिरोह के दो सदस्यों को धर लिया। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया की एसएसपी अमित कुमार बुढ़ानिया, डीएसटी प्रभारी महेंद्र दत्त शर्मा और जेएनवीसी एसएचओ महावीर बिश्नोई व साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल दीपक यादव की सतर्कता से दो व्यक्तियों को पकड़ा है, जो अभियर्थियों को नकल करवाने की फ़िराक में थे।
पकडे गए युवक का नाम दिनेश कुमावत व प्रदीप चौधरी है। इनसे ब्ल्यूटूथ व अन्य डिवाइस बरमाद की गई है।पुलिस ने फिलहाल दोनों युवकों काे मेडिकल मुआयने के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा है। इसके बाद शाम तक पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।
हर संदिग्ध पर नजर
बीकानेर पुलिस ने हर संदिग्ध पर नजर रखी है। बड़ी संख्या में केंडिडेट्स के फोन सर्विलांस पर रखे गए हैं। इसी आधार पर पुलिस को कई जानकारी मिल रही है। डीएसटी टीम की कोशिश से ही पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम दे पाई है। जिसमें महेंद्र दत्त शर्मा और दीपक यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

