नही थम रहा कोरोना,शहर के इस इलाके में आ रहे सबसे ज्यादा पॉजिटिव..

बीकानेर

नही थम रहा कोरोना,शहर के इस इलाके में आ रहे सबसे ज्यादा पॉजिटिव..

बीकानेर@दैनिक ख़बरां।बीकानेर में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार है। जंहा आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में 23 नए पॉजिटिव सामने आए है। जिसकी पुष्टि CMHO ने की है। यह वायरस तेजी से एक बार फिर से शहर के अलग अलग हिस्सों में अपनी पकड़ कर रहा है।

इस कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र भी जद में आ रहे है। बताया यह भी जा रहा है कि जुलाई माह में कोरोना अपना असली रूप दिखायेगा। बीकानेर में चिंता इस बात से बढ़ गई है कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 78 वर्षीय रासीसर निवासी की कोरोना के कारण मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक को अनेक प्रकार के दूसरे रोग भी थे।

इन इलाकों से मिले है पॉजिटिव: मरूधर कॉलोनी जयपुर रोड निवासी 50 वर्षीय महिला,इन्द्रा कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला,जेएनवीसी निवासी 47 वर्षीय पुरूष,गंगाशहर निवासी 28 वर्षीय पुरूष,छत्तरगढ़ निवासी 60 वर्षीय पुरूष,शेरपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला,पटेल नगर निवासी 41 वर्षीय पुरूष,पवनपुरी निवासी 65 वर्षीय महिला,के के कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवती,गंगाशहर निवासी 30 वर्षीय महिला,लूणकरणसर निवासी 45 वर्षीय पुरूष,पवनपुरी निवासी 28 वर्षीय पुरूष,पीजी हॉस्टल के 33 वर्षीय चिकित्सक,के के कॉलोनी का आठ वर्षीय बच्चा,गंगाशहर निवासी 45 वर्षीय महिला,गोपेश्वर बस्ती निवासी 25 वर्षीय महिला,पाबू चौक निवासी 39 वर्षीय महिला,गंगाशहर निवासी 27 वर्षीय पुरूष व 47 वर्षीय महिला,चौधरी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय महिला,लालमदेसर गांव की 13 वर्षीय बालिका तथा फराशों की मस्जिद के पास निवासी 32 वर्षी महिला संक्रमित रिपोर्ट हुए है।