बीकानेरी गर्ल और क्वीन करिश्मा पुलिस की गिरफ्त में, इस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस राजस्थान

बीकानेरी गर्ल और क्वीन करिश्मा पुलिस की गिरफ्त में, इस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

बीकानेर, दैनिक खबरां । सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बीकानेर गर्ल मोनिका राजपुरोहित और बीकानेरी क्वीन करिश्मा राजपुरोहित को बीकानेर पुलिस नें कार्रवाई करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई को सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह नें अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले दोनों बहनों ने शहर में हंगामा किया था। जिसके बाद इस मामले में सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सदर थाना इलाके में ढोला मारू होटल के सामने ठेला लगाने वाले एक युवक और उसकी मां से मोनिका और करिश्मा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित युवक और उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें आरोप लगाया कि दोनों युवतियों ने बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट की। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए मोनिका और करिश्मा को गिरफ्तार कर लिया।