बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई नें मचाई खलबली, पांच थानों की पुलिस नें 30 जनों को पकड़ा

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई नें मचाई खलबली, पांच थानों की पुलिस नें 30 जनों को पकड़ा

दैनिक खबरां, बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को बीकानेर पुलिस नें कई जगहों पर छापेमारी कर दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। यह कार्रवाई जुआ सट्टे पर की गई है। रविवार को भारत- पाकिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर बीकानेर पुलिस अलर्ट नजर आई और इसी के मद्देनजर जुआ सट्टे और खाईवाली करने वालों पर नजर रखी गई और पूरी प्लानिंग के साथ पांच थाना क्षेत्रों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बीकानेर पुलिस के मुताबिक नयाशहर पुलिस नें नत्थूसर बास, बड़ी ईदगाह के पीछे, वाल्मीकि बस्ती सीताराम गेट के बाहर सहित पांच जगहों पर दबिश देकर कुल 9 जनों को हिरासत में लेकर हजारों रुपए व ताश के पत्ते जब्त किए। इसके साथ ही खाजूवाला पुलिस नें मीणा मार्केट,सरकारी स्कुल वाली गली, हरिराम जी मंदिर के पास, रावला रोड़ नहर की पुलिया के पास, सिनेमा हॉल के पास से दबिश देकर कुल 17 लोगों को हिरासत में लेकर हजारों रुपए जब्त किए है। इसके साथ ही गंगाशहर पुलिस नें गाँधी चौक व मुरली मनोहर मंदिर के पास भीनासर के पास दबिश देकर दो जनों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बीछवाल थाना पुलिस नें लालगढ़ पुलिया के पास से एक जने को दबोचा है तों कोटगेट पुलिस नें भी एक कार्रवाई करते हुए मटका गली से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। रविवार को हुई बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई को भारत-पाक मैच के साथ साथ त्योहारी कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है, दीपावली त्यौहार पर जिले भर जुआ,सट्टा और ताशपत्ती पर मौटे पैमाने पर दांव लगाए जाते है।