बीकानेर संभाग: गांव में लगातार दुष्कर्म की घटना; 10 वीं कक्षा की छात्रा के बाद एक ओर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म….

चुरू पुलिस कार्रवाई बीकानेर राजस्थान राज्य

बीकानेर संभाग: गांव में लगातार दुष्कर्म की घटना; 10 वीं कक्षा की छात्रा के बाद एक ओर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म….

राजस्थान के चूरू के बीदासर में एक नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है

चूरू, @Dainikkhabraan। राजस्थान के बीकानेर संभाग के चूरू जिले के बीदासर में विगत दो दिन पहले एक 10वीं क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था, जिस पर पुलिस ने तफ्तीश जारी की ही है वहीं, शुक्रवार को फिर एक और नाबालिग बालिका दुष्कर्म की शिकार हो गई।

एक नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। दो आरोपी युवती को घर से ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव बालेरा की एक महिला ने बीदासर थाने में बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान हरिपुरा लोसल निवासी दो युवक घर आए और बेटी को बहला फुसलाकर बाइक से अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की माता की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पोक्सो और आइपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच डीएसपी रामप्रताप बिश्नोई ने शुरु कर दी है।

Bikaner Division: Frequent rape incidents in the village; After a 10th class student, a 14-year-old minor girl was raped on the one hand.

A case of gang-rape of a minor has come to light in Bidasar, Churu, Rajasthan.

Churu, @Dainikkhabraan. In Bidasar of Churu district of Rajasthan’s Bikaner division, two days ago, a case of raping a Class 10 minor girl student at knife point came to light, on which the police has issued an investigation, while on Friday again another Minor girl became victim of rape.

A case of raping a minor has come to light. The two accused took the girl from the house and carried out the incident of gangrape with her. During this the victim was alone in the house. On the complaint of the mother, the police registered a case and started investigation.

According to the information, a woman from village Balera has filed a case of gang rape with her daughter in Bidasar police station. He told the police that his 14-year-old minor daughter was alone at home. During this, two youths resident of Haripura Losal came home and seduced the daughter and took her to an unknown place by bike. Thereafter, both the accused committed the crime of rape.

According to the report of the victim’s mother, the police have registered a case against both the named accused under serious sections of POCSO and IPC and the investigation of the case has been started by DSP Rampratap Bishnoi.