बड़ी खबर: अभी-अभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल पहुंचे सपा पार्टी से राज्यसभा सदस्य का पर्चा भरने….

उतर प्रदेश देश नई दिल्ली राजनीति

बड़ी खबर: अभी-अभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल पहुंचे सपा पार्टी से राज्यसभा सदस्य का पर्चा भरने….

बड़ी खबर

अटकलों पर विराम

राजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल

नई दिल्ली, @Dainikkhabraan। कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हाल में कपिल सिब्‍बल ने बतौर सु्प्रीम कोर्ट अधिवक्‍ता आजम खान की जमानत कराई है। सपा की ओर से राज्‍यसभा के लिए डिंपल यादव का नाम भी तय माना जा रहा है।

वहीं जावेद अली के लिये एक सपा विधायक ने 10000 रुपये देकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। कपिल सिब्‍बल, सपा से नामांकन के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ अखिलेश यादव और सपा के रास सदस्‍य रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। राज्‍यसभा में अभी सपा के कुल पांच सदस्‍य हैं। इनमें से कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे आजम खान ने कल मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि कपिल सिब्‍बल को राज्‍यसभा भेजा जाता है तो सबसे ज्‍यादा खुशी उन्‍हें (आजम खान) को होगी। वह पहले भी कपिल सिब्‍बल के प्रति आभार जता चुके हैं। आजम खान ने यह भी कहा कि कपिल सिब्‍बल जिस किसी पार्टी से राज्‍यसभा में जाएंगे यह उस पार्टी के लिए भी इज्‍जत की बात होगी।