खारा स्थित फैक्ट्री में फांसी का फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान
दैनिक खबरां,बीकानेर। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर जान ईहलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतक के पिता ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है। घटना जामसर थाना इलाके में खारा इंडस्ट्रियल एरिया की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में परिवादी नेपाल निवासी परमेश्वर मंडल ने बताया उसका बेटा मनीष खारा में स्थित कैलाश इंडस्ट्रीज में काम करता था। परिवादी के अनुसार 21 अगस्त की रात्रि कों उसके बेटे ने फैक्ट्री में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिवादी की रिपोर्ट पर जामसर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों कों सुपुर्द किया है। वंही घटनास्थल का पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है। मामले की जांच एसएचओ रवि कुमार कर रहें है।

