केन्द्रीय बजट–2026 को लेकर बीकानेर देहात भाजपा जिला समिति का गठन, संयोजक व सह- संयोजकों की घोषणा

बीकानेर राजनीति राजस्थान

केन्द्रीय बजट–2026 को लेकर बीकानेर देहात भाजपा जिला समिति का गठन, संयोजक व सह- संयोजकों की घोषणा


Bikaner News दैनिक खबरां। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी केन्द्रीय बजट–2026 को लेकर गठित जिला समिति के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की है।


जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत रामेश्वर पारीक को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं कुंभाराम सिद्ध, महावीर सिंह चारण, कुसुम सारस्वत एवं राजाराम ओझा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और केन्द्रीय बजट–2026 की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह समिति गठित की गई है।