बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई अनोखी चोरी, छोटे बच्चो नें घर में घुसकर की 1.50 की चोरी
बीकानेर,दैनिक खबरां । मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। जंहा कुछ बच्चो नें घर में घुसकर करीब 1.50 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस संबंध में परिवादी बंगला नगर निवासी सुशील कुमार सुथार पुत्र बाबूलाल सुथार नें चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
परिवादी ने बताया कि वह और उनका परिवार हाल ही में बीते माह 21 सितम्बर को नए घर कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे में शिफ्ट हुए थे। दिनांक 11 अक्टूबर को दोपहर के समय उनकी पत्नी डिम्पल सुथार अपने पुत्र हर्ष के साथ पुराने घर से कुछ सामान लेने गई थीं, उसी दौरान उन्होंने घर की छत पर कुछ बच्चों को संदिग्ध अवस्था में देखा। बच्चों ने उन्हें देखकर कुछ नोट गली और सामने खाली प्लॉट में फेंक दिए। इस घटना को उनकी पत्नी तथा पड़ोसियों ने अपनी आँखों से देखा और मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। बच्चो नें करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी की है। इन बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी स्वीकार करते हुए अन्य दो बच्चों के भी शामिल होने की बात बताई। सभी बच्चों की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष बताई गई है।
मोहल्ले में फैला भय
परिवादी ने यह भी बताया कि ये बच्चे केवल चोरी ही नहीं करते, बल्कि मोहल्ले में गाली-गलौज, आतिशबाजी और उत्पात मचाते हैं। उनके व्यवहार से मोहल्ले में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की रिपोर्ट पर थाना मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हीरासिंह के सुपुर्द की गई है। पुलिस द्वारा बच्चों एवं उनके परिजनों से पूछताछ जारी है।

