मुखबिर सूचना पर कार्रवाई: मुरलीधर कॉलोनी में पकड़ा गया भारी मात्रा में संदिग्ध मावा, देखें वीडियो
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग नें त्योंहारी सीजन को देखते हुए मिलावट माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जंहा मुखबिर की सूचना और जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णी के निर्देश के बाद फलौदी से आ रही पिकअप गाड़ी को मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित परशुराम द्वार पर रोक कर 178 पीपा संदिग्ध मावा जब्त किया गया है।
पकड़े गए मावे का कुल वजन लगभग 3,400 किलो बताया जा रहा है। इसे पटेल नगर स्थित ड्रग कंट्रोलर कार्यालय ले जाया गया, जहां मावे के मालिकों को बुलाकर सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मौके पर मावे के मालिकों में से तीन व्यक्ति, प्रहलाद, नवरतन और तोलाराम, मौके पर पहुंचे। ये सभी मावा पट्टी के व्यापारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

