जिम में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या,रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, शोशल मिडिया पर खुलेआम लिखा; सबकी बारी आएगी..

राजस्थान

जिम में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या,रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, शोशल मिडिया पर खुलेआम लिखा; सबकी बारी आएगी..

दैनिक खबरां न्यूज़। डीडवाना- कुचामन जिले के कुचामन सिटी में मंगलवार सुबह 5.40 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। शहर के स्टेशन रोड इलाके में जिम में व्यायाम कर रहे बिजनेसमैन रमेश रुलानिया को गोली मार दी गई। गोली उनके कंधे से होते हुए पेट में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, रमेश रुलानिया बाइक शोरूम और होटल के मालिक थे। घटना के समय जिम में अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, हमलावर सुबह करीब 5.20 बजे जिम के फर्स्ट फ्लोर में घुसा था। सीसीटीवी फुटेज में वह एंट्री करते हुए और बाद में बिजनेसमैन को निशाना बनाते हुए देखा गया है।

पुलिस को आशंका है कि यह हमला रोहित गोदारा गैंग द्वारा पहले की गई धमकियों से जुड़ा हो सकता है। कुछ दिन पहले रमेश रुलानिया समेत कई व्यापारियों को इसी गैंग से फिरौती की धमकी मिली थी। गैंग का नाम हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना में भी सामने आया था। हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई और लोग आक्रोशित होकर बाजार बंद करा दिए। पुलिस ने कहा कि हमलावर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

गैंगस्टर वीरेंद्र चारण का खुला ऐलान
रोहित गोदारा गैंग के सदस्य वीरेंद्र चारण ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए खुलेआम पुलिस को चुनौती दी। चारण ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लगभग एक साल पहले हमने रमेश रूलानिया को फोन किया था। उसने हमारे लिए अपमानजनक शब्द कहे और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बोला कि वह 100 रुपये भी नहीं देगा। आज सबको पता चल गया होगा कि हम किसी को नहीं भूलते। जो हमारी बात अनसुना करेगा, सबकी बारी आएगी। हालांकि दैनिक खबरां इस वायरल पोस्ट का समर्थन नहीं करता है।