अलसुबह करंट लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत,घर में मचा कोहराम

बीकानेर

अलसुबह करंट लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत,घर में मचा कोहराम

दैनिक खबरां,बीकानेर। आज अलसुबह करंट लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक भीनासार निवासी गोपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण पापड़ व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। आज तड़के काम करते समय घर में करंट लग गया। हादसे में गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत और सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के मृतक के घर में कोहराम मच गया।