आखिरकार गहलोत संग कल्ला के घर पहुंचे डोटासरा, सियासत में सवाल, क्या मजबूरी थी शोक व्यक्त करने की?देखें वीडियो

बीकानेर राजनीति राजस्थान

आखिरकार गहलोत संग कल्ला के घर पहुंचे डोटासरा, सियासत में सवाल, क्या मजबूरी थी शोक व्यक्त की?देखें वीडियो

दैनिक खबरां,बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा बीते रविवार को जब बीकानेर दौरे पर आए थे, तब उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके परिजनों से भेंट की थी, लेकिन पूर्व मंत्री डॉ बी कल्ला के घर नहीं जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी। डोटासरा के रवाना होने के बाद कल्ला खेमे में नाराज़गी देखी गई और उसी सिलसिले में कल्ला समर्थक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव नितिन वत्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अब आज शनिवार को आखिरकार डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ डॉ कल्ला के घर पहुंचे और जनार्दन कल्ला की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। लेकिन अब नया सवाल उठ खड़ा हुआ है,क्या डोटासरा गहलोत के साथ होने की वजह से ही कल्ला परिवार से मिलने पहुंचे?
क्योंकि रविवार को अकेले आने पर उन्होंने मुलाकात नहीं की थी, जबकि आज गहलोत के साथ पहुंचना कांग्रेस की अंदरूनी सियासत को और गहराई से उजागर करता दिख रहा है। बीकानेर के राजनीतिक गलियारों में अब चर्चाओं का दौर तेज़ है कि क्या डोटासरा का यह कदम “सियासी मजबूरी” था या “संवेदनशीलता का प्रदर्शन”? वंही इसके साथ एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि डोटासरा के कल्ला के घर शोक व्यक्त करने नहीं जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिस संगठन महासचिव नितिन वत्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, क्या उनकी अब घर वापसी होगी। यह सवाल आज डोटासरा फिर से छोड़ गए है। देखें वीडियो