डूडी का निधन व्यक्तिगत क्षति, उनकी संघर्षशीलता रहेगी प्रेरणास्रोत -भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत

बीकानेर राजनीति राजस्थान

डूडी का निधन व्यक्तिगत क्षति, उनकी संघर्षशीलता रहेगी प्रेरणास्रोत-भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत

दैनिक खबरां,बीकानेर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बीकानेर के सांसद रहे किसान केसरी रामेश्वर डूडी के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और कुम्हार समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने डूडी साहब के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डूडी साहब पार्टी पॉलिटिक्स से बहुत ऊपर के नेता थे। वे नोखा के पूर्व प्रधान, बीकानेर के पूर्व सांसद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा, पूर्व विधायक नोखा, और दो बार बीकानेर के जिला प्रमुख रह चुके थे।

अशोक प्रजापत ने कहा कि डूडी साहब का सहज व्यवहार, अपनापन और संघर्षशीलता हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि आदरणीय डूडी साहब का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं।
अशोक प्रजापत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि रामेश्वर डूडी जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व समर्थकों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।