किसान केसरी डूडी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रदेश के कई बड़े नेता, सीएम ने किया दुःख प्रकट
दैनिक खबरां,बीकानेर। किसान केसरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी के निधन से पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में उनके चाहने वालों और राजनीतिक हलकों में गहरा शोक व्याप्त है। डूडी का अंतिम संस्कार आज दोपहर बीकानेर में उदयरामसर बाई पास के पास नोखा रोड़ ड्यूनेक मोटर के पास किया जाएगा । उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता बीकानेर पहुंच रहे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी रामेश्वर डूडी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, सुमित गोदारा, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान भाटी, विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कुम्हार समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, शिवलाल गोदारा, व्यवसायी जुगल राठी, आनंद जोशी, सुभाष स्वामी, भंवरलाल कूकणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसराज सिंवर, वेद व्यास, युवा नेता मनीष सोनी, राजेंद्र पंवार, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, आरएलपी नेता विजयपाल बेनीवाल, विवेक माचरा, मगनाराम केड़ली सहित अनेक नेताओं ने दुःख प्रकट करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।

