बीकानेर में चोरों का आतंक: आधी रात को दुकान का ताला तोड़ लाखों का सामान टैक्सी में भर ले उड़े

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में चोरों का आतंक: आधी रात को दुकान का ताला तोड़ लाखों का सामान टैक्सी में भर ले उड़े

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जंहा पुलिस से बेखौफ चोर रोज नई वारदातों को अंजाम दे रहें है। इसी क्रम में शहर के सदर थाने में एक बड़ी चोरी होने की घटना सामने आई है, जंहा अज्ञात चोरों आधी रात को दुकान के ताले तोड़कर पूरी दुकान का सामान ही लें उड़े। पुलिस के अनुसार चोरों द्वारा लाखों का सामान उड़ाया गया है। चोरी की यह घटना 27 सितम्बर की अलसुबह करीब 3:41 बजे सदर थाना क्षेत्र के भुट्टो का चौराहा की है।

इस संबंध में परिवादी देवकिशन पंचारिया पुत्र  प्रेमसुख नोखा पंचारिया चौक, निवासी ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि भुट्टो का चौराहा स्थिति उसकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घुसे पर दुकान में रखा सारा कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवादी के अनुसार चोर दुकान से शक्ति कम्पनी का 7.5 एचपी पंप-मोटर, पार्थ कम्पनी के 5 एचपी पंप-मोटर (2 सेट), सिल्वर कम्पनी का 5 एचपी पंप-मोटर (1 सेट), लुबी कम्पनी का 5 एचपी पंप-मोटर (1 सेट), पार्थ कम्पनी का 7.5 एचपी पंप-मोटर (2 सेट), गले से करीब 15,000 रुपये नगद, एक मोबाइल, 10 तार बंडल, 15 बैटरियां और लुबी व पार्थ कम्पनी के वीएफडी कंट्रोलर चुराकर टैक्सी में भरकर ले गए। परिवादी के अनुसार चोरी किए गए माल की क़ीमत लाखों में है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।