बीकानेर में सनसनी: युवक का केम्पर गाड़ी से अपहरण, लाठी डंडो से मारपीट कर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में सनसनी: युवक का केम्पर गाड़ी से अपहरण, लाठी डंडो से मारपीट कर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी

दैनिक खबरां, बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में एक युवक ने बंधक बनाकर मारपीट व रंगदारी मांगने का गंभीर मामला दर्ज कराया है।  इस संबध में प्रार्थी सुरेन्द्र गोदारा पुत्र टीकूराम गोदारा निवासी खतुरिया कॉलोनी, बीकानेर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 29 सितम्बर की रात करीब एक बजे राहुल लेघा ने उससे फोन पर एक लाख रुपये की मांग की। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी राहुल लेघा, दौलत गोदारा, प्रकाश बिश्नोई, विशाल गोदारा सहित 8-10 युवक भगवती रेस्टोरेंट, जयपुर रोड पर पहुंचे और वहां उससे जबरन बीस हजार रुपये छीन लिए।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने सरियों व लाठियों से मारपीट की और कैम्पर गाड़ी में बैठाकर ले गये। रास्ते में आरोपियों के पास चाकू व बंदूक जैसे हथियार भी थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथी को तेजाब लाने के लिए फोन किया और धमकी दी कि “आज इसका काम तमाम कर देंगे।” गाड़ी की स्पीड कम होने पर सुरेन्द्र किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। भागने के बाद भी आरोपियों ने उसे जान से मारने व उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने सुरेन्द्र की रिपोर्ट पर राहुल लेघा, दौलत गोदारा, प्रकाश बिश्नोई, विशाल गोदारा सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक जयप्रकाश को सौंपी है।