परिजनों की सांसें लौटीं: बीकानेर से गायब बच्चों को बीछवाल पुलिस ने महाराष्ट्र से किया दस्तयाब

बीकानेर बीकानेर पुलिस

परिजनों की सांसें लौटीं: बीकानेर से गायब बच्चों को बीछवाल पुलिस ने महाराष्ट्र से किया दस्तयाब

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना बीछवाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए यवतनाम, महाराष्ट्र से दो नाबालिग बालिकाओं और एक नाबालिग बालक को दस्तयाब कर लिया है। परिवादी मनोज बहादूर पुत्र कालू बहादूर जाति भूल निवासी नेपाल, हाल किरायेदार कैलाशपुरी थाना बीछवाल, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 19 सितंबर 2025 की रात उसकी पुत्री उम्र 16 वर्ष, दूसरी पुत्री उम्र 15 वर्ष और पड़ोसी का नाबालिग बालक उम्र 12 वर्ष घर से बिना बताए चले गए। इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवारी,के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सदर बीकानेर विशाल जांगिड  के नेतृत्व में थाना अधिकारी गोविन्द सिंह चारण व अनुसंधान अधिकारी मंजीत कौर के साथ टीम का गठन किया गया।

टीम ने परिवादी के घर से निकलने वाले रास्तों और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर टीम को तुरंत रवाना किया गया और अंततः तीनों नाबालिगों को यवतनाम, महाराष्ट्र से दस्तयाब कर बीकानेर लाया गया। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) बीकानेर के समक्ष पेश किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

गोविन्द सिंह चारण, थाना अधिकारी

मंजीत कौर, अनुसंधान अधिकारी

मदनलाल हडकानि

बनवारीलाल कानि

भगवानाराम कानि

मनीता मकानी