सदर थाना क्षेत्र में 500 रुपए छुट्टे करवाने के बहाने मारपीट कर 13 हजार की लूट

राजस्थान

सदर थाना क्षेत्र में 500 रुपए छुट्टे करवाने के बहाने मारपीट कर 13 हजार की लूट

बीकानेर, दैनिक खबरां । सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र की है। जंहा पैरों से विकलांग एक भिखारी से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 13 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित भिखारी बनारसी शर्मा, निवासी सुदामानगर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह बालाजी धाम के पास लोगों से भीख मांगता है। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह धाम के पास बैठा था, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए। युवकों ने 500 रुपए के छुट्टे मांगे। जैसे ही उसने रुपए देने के लिए जेब से पैसे निकाले, बदमाशों ने धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया और नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई सतवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।