बीकानेर रेल मंडल का सख्त एक्शन, एक दिन में 1.79 लाख की वसूली
दैनिक खबरां,बीकानेर। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसते हुए बीकानेर रेल मंडल ने सोमवार (29 सितंबर) को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के सुपरविजन में संचालित हुआ।
अभियान के दौरान वाणिज्य स्टाफ द्वारा कुल 512 मामले पकड़े गए और 1,79,695 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें 12 मामले गंदगी फैलाने तथा 2 मामले धूम्रपान के भी शामिल रहे। रेल प्रशासन ने साफ किया है कि बीकानेर मंडल बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रति सख्त है। साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

