रविवार को बीकानेर आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, डूडी की कुशलक्षेम जानेंगे

बीकानेर राजनीति राजस्थान

रविवार को बीकानेर आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, डूडी की कुशलक्षेम जानेंगे

दैनिक खबरां,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा रविवार को बीकानेर आएंगे, जंहा वे डूडी का स्वास्थ्य जानने उनके परिजनों से मिलेंगे। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग नें जानकारी साझा करते हुए बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार डोटासरा प्रातः 7.30 बजे जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। रींगस, सीकर, फतेहपुर होते हुए दोपहर 1.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। यहां वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानने हेतु उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर सायं 5.00 बजे फतेहपुर (सीकर) पहुंचेंगे। यहां वे “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डोटासरा सायं 6.00 बजे फतेहपुर से रवाना होकर 6.45 बजे सीकर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम रहेगा।