पत्नि व साले ने एकराय होकर आधी रात को की मारपीट
दैनिक खबरां,बीकानेर। पत्नि व साले द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना जिले के जसरासर थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इस संबंध में प्रार्थी अशोक पुत्र दौलतराम मेघवाल ने जसरासर थाने में अपनी पत्नि व साले के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि साधासार की आम सड़क पर 21 अगस्त की आधी रात को उसकी पत्नि द्रोपदी व साले बुधाराम निवासी बापेऊ ने एकराय होकर मारपीट की। प्राथी की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच भगीरथराम सऊनि को सोंपी है।

