कूलर में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय नौजवान की मौत

बीकानेर

कूलर में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय नौजवान की मौत

दैनिक खबरां, बीकानेर। कूलर में करंट की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना पुगल थाना इलाके में बांदरवाला की 25 अगस्त की है। इस संबंध में पुगल थाने में मृतक के बड़े भाई बृजमोहन पुत्र जीयाराम मेघवाल ने मर्ग दर्ज करवाई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई गणेश उम्र 20 वर्ष जो कि कूलर का तार सही कर रहा था, इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। मामले की जांच एसएचओ धमेंद्रसिंह कर रहें है।