पडौसी ने लांघी मर्यादा की सीमा, नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, परिजनों को बताई आपबीती

बीकानेर

पडौसी ने लांघी मर्यादा की सीमा, नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, परिजनों को बताई आपबीती

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड का मामला सामने आया है। जहां पर नाबालिग के परिजनों ने पडौसी पर छेड़छाड का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार आज दिन में पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची अपने पडौसी के घर पर गयी। जहां पर युवक ने उसके साथ छेडछाड़ की। जब वापस अपने घर पर रौते हुए आई तो परिजनों ने कारण पुछा। नाबालिग ने जब आपबीती बताई तो परिजनों ने पडौसी को शिकायत की। इस दौरान हंगामा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया है। वहीं दूसरी और आरोपित युवक घटना के बाद घर से फरार हो गया। इस सम्बंध में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर पांच वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच भूराराम कर रहे हैं।