दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में माँ- बेटे की की मौत,तेज रफ्तार बोलेरो ने पल-भर में माँ-बेटे को रौंद डाला..

जोधपुर

दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में माँ- बेटे की की मौत,तेज रफ्तार बोलेरो ने पल-भर में माँ-बेटे को रौंद डाला..

दैनिक ख़बरां। शनिवार को दिल दहलाने वाले एक हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जोधपुर के कालीबेरी क्षेत्र में हुए इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि शनिवार दोपहर 4 बजे एक व्यक्ति बाइक लेकर आया। उसने बाइक को सड़क किनारे रोका। उसके पीछे बैठी महिला एक बच्चे को लेकर नीचे उतरी।

इसी पल तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मारी, मां बेटे संभलते इससे पहले उनकी बाइक को उछाल कर कार चली गई। बाइक सूरसागर क्षेत्र निवासी जयनारायण का पुत्र बालूराम चला रहा था। उसकी पीछे उसकी मां बैठी थी। बोलेरो ने दोनों को कुचल दिया। पीछे बैठी मां की घटनास्थल पर ही सांसें थम गई। जबकि उसके बेटे बालू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

वहीं बाइक से नीचे उतरी महिला व उसके हाथ में थामा बच्चा घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। साथ ही मृतक का शव अस्पताल भिजवाया।

क्षेत्र के निवासी यशदीप सोलंकी ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस से कई बार यहां बैरिकेड्स लगाने या स्पीड ब्रेकर बनवाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।