बुजुर्ग का शव मिला
पहचान: बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, कोई पहचानता हो तो तुरंत करें पीबीएम अस्पताल में सम्पर्क….
बीकानेर PBM HOSPITAL
POLICE ????????
अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला
बीकानेर, @Dainikkhabraan। गुरुवार दिनांक 19-05-2022 रात्रि लगभग 09 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास घंटाघर पार्क में यह बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला है।
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सेवादार ताहिर से मिली जानकारी अनुसार
इस बुजुर्ग व्यक्ति को खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सोएब, इनके सहयोगी साथी सहित असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत ने मिलकर जीआरपी थाना अधिकारियों की निगरानी में बुजुर्ग व्यक्ति को उठाकर पी बी एम अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी कक्ष में रखवाया।
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर सेवादार ताहिर ने बीकानेर वासियों से अपील की है कि यदि कोई पहचान सके तो कृपया इसके परिजनों तक सूचना भिजवाने का सहयोग करें।
इस दौरान असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर
सहयोगी सेवादार- ताहीर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रमजान, हाजी जाकिर, मो.जुनैद आदि उपस्थित थे।

