पुलिस ने रेप के 2 आरोपी किए गिरफ्तार: तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी….

टोंक पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

पुलिस ने रेप के 2 आरोपी किए गिरफ्तार: तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने रेप के 2 आरोपी किए गिरफ्तार

तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस कार्रवाई

टोंक, @Dainikkhabraan। टोंक की पचेवर थाना पुलिस ने करीब एक महीने पहले दो युवतियों से रेप के मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

पचेवर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को पावर हाउस के पास नासीरदा निवासी नोरत पुत्र प्रताप मोग्या और पंवालिया थाना टोडारायसिंह निवासी कालू पुत्र सीताराम मोग्या और एक अन्य युवक ने मौका पाकर दो युवतियों से रेप कर दिया था। दोनों युवतियों ने 21 अप्रैल को पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी।

पुलिस ने देर रात को रेप के आरोपी नोरत और उसके साथी कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीसरे फरार आरोपी की तेजी से तलाश की जा रही है।