पुलिस कार्रवाई: सूखी लकड़ियों से भरे ट्रोली को छोड़ने की एवज में रिश्वत लेते ASI को दबोचा…..
एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी की कार्यवाही
बाड़मेर, @Dainikkhabraan। ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी की स्पेशल यूनिट (टीम) ने बाड़मेर जिलें के बालोतरा थाने के एएसआई चुतराराम को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार सूखी लकड़ियों से भरी जब्त ट्रेक्टर-ट्रॉली छोड़ने की एवज् में रिश्वत मांगी थी।
25 मार्च 2022 को प्रार्थना पत्र देते हुए सराणा पोस्ट बालोतरा निवासी परिवादी मानसिंह पुत्र सवाई सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 4-5 दिन पूर्व खेत से बबूल की सूखी लकड़ियां भरकर ला रहें टैक्टर ट्राली को रूकवाकर थाने ले जाना चाहा। इसी बीच छोड़ने की एवज् में 5000 रूपए मांगे मौके पर 1000 रूपए जेब में थें जिसे ASI चुतराराम ने जबरदस्ती निकाल लिए और चेतावनी दी आगे से मासिक 10000 की रिश्वत की व्यवस्था नहीं की तो बालोतरा में में टैक्टर नहीं घुसने दुगा ना ही लकड़ियों का व्यापार करने दूंगा।
परिवादी से फोन पर 5000 रिश्वत मांगी नहीं देने पर गिरफ्तार करने की धमकीं दीं।
ACB के उप महानिरीक्षक जोधपुर के कैलाश चन्द्र विश्नोई के सूपरविजन में निरीक्षक अमराराम खोखर ने ट्रैप करते हुए बालोतरा पुलिस थाना ASI को रंगे हाथ 30 मार्च को गिरफ्तार किया।

