घर से निकली नाबालिग को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर किया दस्तयाब….

बीकानेर

घर से निकली नाबालिग को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर किया दस्तयाब

जयपुर/बीकानेर, @dainikkhabraan। घर से निकली नाबालिग को पुलिस ने सात घंटे में दस्तयाब कर लिया।

मामला गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की बुधवार को घर से एटीएम लेकर निकल गई। जिसको पुलिस ने जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर दस्तयाब कर लिया। नाबालिग लड़की को दस्तयाब करने में साइबर सेल के दीपक यादव की मुख्य भूमिका रही। गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के अनुसार नाबालिग झारखंड के रांची निवासी एक युवक के टच में थी।

नाबालिग उस युवक के पास जाना चाहती थी। ऐसे में वह बुधवार को अपने घर से कुछ नकदी व एटीएम लेकर जयपुर पहुंच गई। जयपुर सांगानेर हवाई अड्डे से वह दिल्ली जाने के लिए टिकट बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इससे पहले उसका एटीएम ब्लॉक करवा दिया। जिससे वह टिकट नहीं बना पाई। साइबर सेल की मदद से नाबालिग को जयपुर सांगानेर एयरपोर्ट से दस्तयाब कर लिया।