मध्य प्रदेश में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 बदमाश झालावाड़ में गिरफ्तार, 90 किलो चांदी और हथियार बरामद…..

देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई मध्यप्रदेश राजस्थान राज्य

मध्य प्रदेश में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 बदमाश झालावाड़ में गिरफ्तार, 90 किलो चांदी और हथियार बरामद

झालावाड़, @दैनिक खबरां। राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश में लूट की वारदात को अंजाम देकर आए तीन बदमाशों को झालावाड़ जिले से गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 90 किलोग्राम चांदी, 200 ग्राम सोना, एक रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद सोने-चांदी की कीमत 65-70 लाख रुपये आंकी गई है।

झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राजेंद्र कंजर (25) झालावाड़ का जबकि सुरेंद्र (25) और अनीस (35) राजगढ़, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दबिश के दौरान इनके कुछ साथी भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के लोग दिन में तालाबंद मकानों/दुकानों की रेकी करते और रात में हथियारबंद होकर वहां लूट कर वारदात को अंजाम देते थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग मध्य प्रदेश के आगर जिले में सर्राफा बाजार की दो दुकानों में लूट की वारदात को अंजाम दिया था और यहां आकर हिस्सा बांट रहे थे, उसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को बावड़ी खेड़ा गांव के जंगल में कुछ हथियारबंद लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई कर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

3 miscreants who carried out the robbery in Madhya Pradesh arrested in Jhalawar, 90 kg of silver and weapons recovered

Rajasthan Police has arrested three miscreants from Jhalawar district after carrying out the robbery in Madhya Pradesh and recovered about 90 kg of silver, 200 grams of gold, a revolver and four cartridges from them. Police said that the value of gold and silver recovered from the accused has been estimated at Rs 65-70 lakh.

Jhalawar Superintendent of Police Monica Sen said that the arrested miscreant Rajendra Kanjar (25) is from Jhalawar while Surendra (25) and Anees (35) are residents of Rajgarh, Madhya Pradesh. Some of his accomplices escaped during the raid, which is being searched. He told that the people of this gang used to do recce of the locked houses/shops during the day and at night they were armed and looted there and carried out the crime. He told that these people had committed robbery in two shops of bullion market in Agar district of Madhya Pradesh and were coming here and distributing their share, during that time they were arrested.

The police had received information about the presence of some armed men in the forest of Bawdi Kheda village. He said that on the basis of the information, these people were arrested after taking action. Police is taking further action