श्रीगंगानगर,@दैनिक खबरां।हाउसिंग बोर्ड के हनुमान मंदिर के पुजारी पर युवती ने रैप करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि वह मंदिर में सेवा कार्य के लिए जाती थी।
इसी दौरान मंदिर के ऊपर बने कमरे में पुजारी रामबालक उसे ले गया और दुष्कर्म किया। घटना तीन महीने पुरानी है। जब पीडि़ता गर्भवती हो गई तो उसने अपने परिजनों को यह बात बतायी। पीडि़ता ने बताया कि पुजारी ने उसे धमकी दी की अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ नरेन्द्र पुनिया को सौंपी गयी है। पुलिस ने अभी पीडि़ता मेडिकल नहीं कराया है, लेकिन मामला दर्ज करके पुजारी को हिरासत में ले लिया है।

