अश्लील वीडियो मामले में RPS हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल बर्खास्त, पॉक्सो मामलों की अदालत ने भी खारिज की याचिका

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।जयपुर:-बच्चे के साथ स्विमिंग पूल में अश्लील वीडियो बनाने वाले आरपीएस हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी बर्खास्तगी को मंजूरी दी है।

दरअसल पिछले दिनों धार्मिक नगरी पुष्कर के एक रिसॉर्ट के स्वीमिंग पूल का अश्लील वीडियो सामने आने से न केवल पुलिस महकमे में बल्कि प्रदेश में भी भूचाल ला दिया था। इस वीडियो में आरपीएस हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के अश्लील करतूत सबके सामने आ गए थे। वीडियो वायरल होने पर चौतरफा इसकी निंदा हुई थी।

खास बात यह थी कि इस अश्लील वीडियो में महिला कांस्टेबल का 6 साल का बच्चा भी मौजूद था। वीडियो वायरल होने पर हीरालाल सैनी और लेडी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस की छवि बहुत खराब होने और इस तरह की कोई और हरकत न करे इसलिए बर्खास्त किया गया है ।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने दोनों के खिलाफ बर्खास्तगी की फाइल तैयार की कानूनी राय और विधिक सलाह के बाद आरपीएस हीरालाल सैनी और लेडी कांस्टेबल के बर्खास्तगी की फाइल राज्यपाल कलराज मिश्र के पास भेजी गई थी , राज्यपाल कलराज मिश्र ने दोनों के नौकरी से बर्खास्त की फाइल पर हरी झंडी दे दी थी