चंडीगढ़ में 7 वा ‘अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन’ में बीकानेर के “द फोरकास्ट हाउस” के सदस्य युवा पुरोहित होंगे अतिथि….

बीकानेर

बीकानेर के द फोरकास्ट हाउस के सदस्य युवा ज्योतिषाचार्य मानव पुरोहित सम्मानित अतिथि

चंडीगढ़/बीकानेर, @dainikkhabraan। लक्ष्य ज्योतिष संस्थान चंडीगढ़ द्वारा आयोजित 7 वाʼ अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बीकानेर के द फोरकास्ट हाउस के सदस्य युवा ज्योतिषाचार्य मानव पुरोहित सम्मानित अतिथि के रुप में भाग लेंगे।

मानव पुरोहित सम्मेलन में पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता पर ज्योतिष विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे तथा अगले चुनाव में पंजाब में किसकी सरकार बनेगी उसके बारे में अपना शोध प्रस्तुत करेगे ।

कार्यक्रम 3 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 27 चंडीगढ़ में आयोजित होगा ।

कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्य ज्योति संस्थान डायरेक्टर डॉ रोहित कुमार आचार्य बीना शर्मा व पीयूष कुमार ने बताया की कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित बीकानेर राज.के मानव पुरोहित का विशिष्ट सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में देश-विदेश से ज्योतिष, वास्तु व अन्य क्षेत्रों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे।