बड़ी खबर: 1 घर के 5 लोगों ने लगाई फांसी, नौ माह के मासूम ने रो-रो कर भूख से तोड़ा दम…..

देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई

एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने

  • बेंगलुरू के एक परिवार ने पारिवारिक कलह के कारण की आत्महत्या।
  • दादा के लौटने पर केवल दो साल की पोती जीवित पाई गई।
  • कलह के बाद घर के मुखिया एच शंकर पांच दिन के लिए घर छोड़कर चले गए थे

बेंगलुरु, @dainikkhabraan। बेंगलुरु (Bengaluru) के ब्यादरहल्ली इलाके (Byadarahalli) से सामने आया है, जहां एक ही घर में पांच सदस्यों की लाश सड़ी-गली अवस्था में पाई गई है।

पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो उन्होंने पाया कि चार सदस्य अलग-अलग कमरों में सीलिंग फैन से लटके हुए हैं। जबकि एक नौ महीने की बच्ची की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थीं।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि बच्ची की मौत परिवार की मौत के बाद भूख से हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि एक ढाई साल की बच्ची को घर से रेस्क्यू किया गया है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

मरने वालों की पहचान भारती (51 साल), सिंचन (34 साल), सिंधुरानी (31 साल) और मधुसागर (25 साल) के रूप में हुई है।

डीसीपी (पश्चिम) संजीव एम. पाटिल ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब पत्रकार हुलागेरे शंकर चार दिन बाद घर लौटे।

अलग-अलग कमरों में सीलिंग फैन से लटके पाए गए शव

पाटिल ने बताया, शंकर ने घर का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, मगर वो नहीं खुल सका। जिसके बाज पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों के पैरों से जमीन खिसक गई। पाटिल ने आगे बताया कि घर में एंट्री करने पर चार लोगों के शव अलग-अलग कमरों में सीलिंग फैन से लटके पाए गए। जबकि एक बच्ची का शव बिस्तर पर मृत पाया गया।